फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   LPG commercial cylinder crisis in Banjar

Kullu News: बंजार में एलपीजी व्यावसायिक सिलिंडर का संकट

Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
LPG commercial cylinder crisis in Banjar
बंजार (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने का असर जिले के बंजार उपमंडल में देखने को मिल रहा है। बंजार में एलपीजी संकट का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। खासकर व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। ऐसे में कई होटलों और ढाबों को बंद करने की नौबत आ गई है। सिलिंडर का स्टाॅक भी 70 फीसदी तक रह गया है। इसके साथ घरेलू गैस की सिलिंडरों की उपलब्धता भी अनियमित हो गई है। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर हासिल करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सुरेश कुमार ने कहा कि दिनभर गैस एजेंसी में सिलिंडर का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी ने होटल और ढाबा संचालकों को संकट में डाल दिया है। कई होटल और ढाबे बंद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

बंजार स्थित भारत गैस एजेंसी संचालक के अनुसार पहले हर महीने लगभग 12,960 सिलिंडर उपलब्ध होते थे। 25 मार्च के बाद से लगभग 9,000 सिलिंडरों की कमी चल रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के 45 दिन बाद ही गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में गैस की आपूर्ति सीमित है, इसलिए बुकिंग के 45 दिन बाद ही वितरण संभव हो पा रहा है। विभाग स्थिति को सामान्य करने के प्रयास कर रहा है। होटल, ढाबा संचालक और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ता अगर लिखित मांग प्रस्तुत करें, तो उन्हें वैकल्पिक ईंधन के रूप में मिट्टी तेल (केरोसिन) उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन


होटल और ढाबा संचालकों के लिए गैस या वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध न होने से कारोबारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। इसके लिए तत्काल उपाय करना बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमेश शर्मा, प्रधान, व्यापार मंडल बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed