फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lord Bhrigu will take a royal bath tomorrow after 13 years in Rudranag

13 साल बाद कल शाही स्नान करेंगे देवता भृगु

Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lord Bhrigu will take a royal bath tomorrow after 13 years in Rudranag
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी के आशनी गांव के आराध्य देवता भृगु सोमवार 16 मई को शाही स्नान करेंगे। यह शाही स्नान बरशैणी घाटी के पवित्र स्थान रूद्रनाग में 13 साल बाद होगा। इससे पहले देवता ने यहां 2009 में शाही स्नान किया था।
विज्ञापन

अब देवता का नया रथ बनने से देवता शाही स्नान के लिए चार मई को लाव-लश्कर के साथ आशनी गांव से रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान देवता का जगह-जगह पर भक्तों की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है। लोग देवता का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। देवता 16 मई को अपने पवित्र स्थान रूद्रनाग पहुंचेंगे। इस दौरान लगभग दस हजार हारियान देवता के साथ होंगे। भृगु देवता के कारदार मानसुख, पुजारी लीलीधर, गूर खेमराज, गुलशन और हारियान तेजेंद्र सिंह, ऐलराम, रामकृष्ण, गुलशन कुमार समेत अन्य ने बताया कि देवता अपने नए रथ पर विराजमान हुए हैं। इसलिए रथ का शुद्धिकरण पवित्र स्थान पर शाही स्थान करने के बाद होता है। उन्होंने कहा कि शाही स्नान अन्य परिस्थितियों पर भी देव आज्ञा पर किया जाता है। इसमें अनहोनी घटना होने के बाद देवरथ का शुद्धिकरण जरूरी होता है। वहीं, लोगों के खुशहाल जीवन के लिए देवता शक्तियों को फिर से अर्जित करने के लिए समय-समय पर तीर्थ यात्रा पर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले देवता ने 2009 में शाही स्नान किया है। अब 16 मई को देवता का शाही स्नान होगा। इसके बाद देवता अपने देवालय को वापस रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed