{"_id":"6ac8e852073b6932810999f6","slug":"muted-business-in-manali-over-the-weekend-low-tourist-turnout-kullu-news-c-89-1-ssml1014-188947-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में वीकेंड पर फीका कारोबार, कम पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में वीकेंड पर फीका कारोबार, कम पहुंचे सैलानी
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में इस वीकेंड कम संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। इस सप्ताह पर्यटन कारोबार ठंडा पड़ गया है। वीरवार और शुक्रवार को दो दिन में करीब एक हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि पिछले सप्ताह एक ही दिन में लगभग तीन हजार पर्यटक वाहन आए थे। पर्यटक वाहनों की संख्या में आई गिरावट का असर पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है।
इस सप्ताह मनाली पहुंचने वाली वोल्वो बसों की संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार वोल्वो बसों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम बताई जा रही है। पर्यटकों की आवाजाही कम होने से होटल कारोबारियों को भी अपेक्षित कारोबार नहीं मिल पा रहा है। होटल कारोबारी सुमित ठाकुर और इंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस बार वीकेंड फीका चल रहा है। पिछले सप्ताह के मुकाबले पर्यटकों की आमद कम हुई है, जिसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। संवाद