फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Long traffic jam on Bhuntar-Manikaran road

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर लगा लंबा जाम

Thu, 29 May 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 29 May 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Long traffic jam on Bhuntar-Manikaran road
भुंतर-म​णिकर्ण सड़क में लगा जाम। स्रोत : वीडियोग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटन सीजन में कुल्लू-मनाली प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक आ रहे हैं लेकिन कुल्लू में आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। खासकर मनाली में वीकेंड पर वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं।
भुंतर-मणिकर्ण सड़क में बुधवार को जाम का सामना पर्यटकों व लोगों को करना पड़ा। सरसाड़ी के समीप तंग सड़क पर जाम लगा। यहां पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगीं। जाम में फंसे लोग गर्मी के बीच बेहाल नजर आए। जाम खुलने के बाद पर्यटकों व लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हालांकि सरसाड़ी व अन्य जगह पर इसी तरह जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क कई जगह बेहद तंग है, जो जाम का कारण बन रही है।
पार्वती घाटी के भीमसेन, हरदयाल, बुद्धि सिंह, मोहर सिंह और चमन लाल ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क घाटी की मुख्य सड़क है। घाटी में प्रतिदिन पर्यटकों के साथ धार्मिक श्रद्धालु भी आते हैं। लंबे समय से भुंतर-मणिकर्ण सड़क को डबललेन करने की मांग घाटी के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क तंग होने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने कहा कि सरसाड़ी में लगे जाम में लोग परेशान रहे।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ही प्रशासन से इस संबंध में आग्रह किया गया है। वहीं एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने के लिए जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed