फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   lock down kullu

लाक डाउन : बस-टैक्सी, ऑटो 31 मार्च तक रहेंगे बंद

Mon, 23 Mar 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
lock down kullu
लॉकडाउन के बाद सोमवार को कुल्लू बस स्टैंड में खड़ी बसें। - फोटो : Kullu
कुल्लू। प्रदेश में सोमवार दोपहर बाद 31 मार्च तक लॉक डाउन की भनक लगने के बाद तो शाम तक बाजार में लोगों की संख्या और भी कम हो गई। शहर के बाजार में मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानें, खाने-पीने की राशन की दुकानें, मिठाइयां आदि दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रही। सरवरी, अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर के बाजार सोमवार को भी पूरी तरह से बंद रखे गए, जबकि ढालपुर में मेडिकल स्टोर, खाने पीने के चीजों की दुकानें खुली दिखीं।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बाद जिले में सरकारी व निजी बसों के 400 से अधिक रूटों पर बस सेवा बंद है। शहर में करीब दस फीसदी दुकानें ही खुली रही। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी लोग घरों से नहीं निकले। आमतौर पर सोमवार को कुल्लू शहर में काफी अधिक भीड़ रहती थी। लेकिन कोरोना वायरस के डर से अखाड़ा बाजार, सरवरी, लोअर ढालपुर और ढालपुर में लोगों की भीड़ नजर नहीं आई। अधिकतर बाजार के रास्ते व गलियां खाली ही रहीं। सूचना न होने के कारण मनाली, मणिकर्ण, खराहल, बंजार और सैंज आदि क्षेत्रों में लोग बसों का इंतजार करते रहे। बसों की आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सरकार ने प्रदेश में 31 मार्च तक लॉक डाउन रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। बस स्टैंड में सरकारी व निजी बसें आराम फरमाती रहीं। टैक्सियों और ऑटो रिक्शा भी न मिलने के कारण कई लोग अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच सके। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से लॉक डाउन का निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किया गया है। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान लोग अपने घरों में ही रहे। सरकार के आदेशों का अमल सुनिश्चित करवाया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों से अपील... जरूरी काम हो तभी निकलें बाहर
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। एक के बाद एक फैसले लिए जा रहे हैं। दूसरी ओर कुछ लोग कोरोना वायरस को महज मजाक में लेकर अपने घरों से बाहर निकलकर न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तो तभी घर से बाहर निकलें, जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed