फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Loan installments could not be deposited for two months

दो माह से जमा नहीं कर पाए लोन की किस्तें

Tue, 29 Mar 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Loan installments could not be deposited for two months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में दो महीने से रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग बंद होने का असर समर सीजन पर पड़ना शुरू हो गया है। राफ्ट व पैराग्लाइडर संचालकों की भी परेशानी बढ़ गई है।
कुल्लू जिले में करीब एक हजार राफ्टर व पैराग्लाइडिंग हैं। इसमें करीब दस हजार से अधिक लोगों का सीधे तौर पर रोजगार जुड़ा है। साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए 40 फीसदी लोगों ने लाखों रुपये का लोन बैंकों से लिया है, लेकिन अब इसे चुकाना मुश्किल हो गया है। वे दो माह से साहसिक गतिविधियों के बंद होने से लोन की किस्तों को नहीं चुका पा रहे हैं। अब उन्हें बैंकों की किस्तों को चुकाने की चिंता सताने लगी है। पैराग्लाइडरों व रिवर राफ्टरों पर पड़ी दोहरी माह को लेकर उनकी राय जाना है।
विज्ञापन

500 राफ्ट नदी के किनारे खड़ी
कुल्लू वैली रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम चंद अत्री ने कहा कि दो माह से करीब 500 राफ्ट नदी के किनारे खड़ी हैं। कई राफ्टों ने बैंकों से लाखों रुपये का ऋण लिया है, जो अब भरना मुश्किल हो रहा है। हजारों लोगों को रोजगार भी छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह से काम नहीं चलने से मुश्किल
मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र पाल ने कहा कि कई पैराग्लाडिंग ऑपरेटरों ने रोजगार चलाने के लिए चार से दस लाख रुपये तक बैंक लोन लिया है। दो माह से काम नहीं चलने से लोन की किस्तें जमा नहीं हो पाई है। इससे परेशानी हो रही है।
परिवार का गुजारा करना मुश्किल
राफ्ट संचालक हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि साहसिक गतिविधियों से जिला में दस हजार से भी अधिक लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार जुड़ा है। मनाली से लेकर झीड़ी तक साइटों से सैलानी मायूस होकर लौट रहे हैं। राफ्ट संचालकों को परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

पर्यटकों पर भी पड़ रहा असर
ठाकुर चंद ने कहा कि साहसिक गतिविधियां बंद होने से कई राफ्ट संचालक बैंकों से लिए लाखों के लोन की किस्तों को नहीं भर पा रहे हैं। बैंक की तरफ से किस्तों को जमा करने के लिए बार-बार कहा जा रहा है। इसका असर घूमने आ रहे पर्यटकों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed