कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में एक सप्ताह तक वीआईपी मूवमेंट रहेगी। वाईआईपी की व्यवस्था को लेकर लाइजन अधिकारी बनाए गए हैं। उपायुक्त कुल्लू की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। कुल्लू आने वाले वीआईपी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हाउसिंग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा, सचिव राज्यपाल सीपी शर्मा होंगे। 13 से 19 तक वीआईपी की मूवमेंट कुल्लू में रहेगी।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के लिए लाइजन अधिकारी आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के लिए अधिशासी अभियंता अमित, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के लिए लाइजन अधिकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीसी नेगी को बनाया गया। उपायुक्त तोरुल एस रवीश का कहना है कि दशहरा के दौरान काफी संख्या में वीआईपी कुल्लू में आ रहे हैं। इसलिए वीआईपी के आवश्यक प्रबंध और व्यवस्था के लिए लाइजन अधिकारी को जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा गया है। संवाद