फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lal Singh became the president of TGT Cadre Federation Banjar

Kullu News: लाल सिंह बने टीजीटी काडर महासंघ बंजार के अध्यक्ष

Fri, 03 Apr 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lal Singh became the president of TGT Cadre Federation Banjar
सर्व टीजीटी काडर महासंघ खंड बंजार की नई कार्यकारिणी। -जागरूक पाठक
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी काडर महासंघ खंड बंजार की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में शुक्रवार को खंडस्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव और अधिवेशन हुआ।
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष गायत्री ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यापकों से जुड़े ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण मुद्दों, विशेषकर वेतन पुनरीक्षण से उत्पन्न गंभीर विसंगतियों, सेवा शर्तों तथा टीजीटी वर्ग के अधिकारों पर चर्चा की गई। अध्यापकों ने कहा कि प्रदेश में लगभग 16,000 से 17,000 टीजीटी अध्यापक कार्यरत हैं, लेकिन वर्ष 2022 में लागू वेतन पुनरीक्षण नियमों के चलते इस बड़े वर्ग को अपेक्षित लाभ से वंचित रखा गया है। विशेष रूप से एक जनवरी 2016 के बाद नियमित हुए अध्यापक इससे सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

अधिवेशन के उपरांत बंजार खंड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें लाल सिंह को अध्यक्ष, हेम सिंह को महासचिव नियुक्त किया। इसके अलावा नरेश सिंह को मुख्य संरक्षक, अजय गुप्ता को मुख्य सलाहकार, नोक सिंह को सलाहकार, कमल देव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नारा ठाकुर को उपाध्यक्ष, महेश्वर सिंह नेगी को संयुक्त सचिव चुना। उत्तम सिंह को कोषाध्यक्ष, रामलाल को प्रेस सचिव, खूबे राम को सोशल मीडिया प्रभारी तथा तेजा सिंह को लेखा परीक्षक नियुक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed