फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul's Shakoli school implemented dress code

Kullu News: लाहौल के शकोली स्कूल ने लागू किया ड्रेस कोड

Thu, 15 May 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 May 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Lahaul's Shakoli school implemented dress code
लाहौल में फार्मल ड्रेस में रावमापा शकोली के अध्यापक वर्ग।-संवाद
सोमवार और शुक्रवार को ड्रेस कोड के अनुसार ही स्कूल आएंगे शिक्षक
विज्ञापन

जींस पहनने पर भी लगाई रोक, स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं 74 विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली में प्रधानाचार्य ने अध्यापकों की राय के बाद ड्रेस कोड लागू कर दिया है। अध्यापक सोमवार और शुक्रवार को ड्रेस कोड के अनुसार स्कूल आएंगे।
अन्य दिन भी अध्यापक फार्मल ड्रेस में ही स्कूल आएंगे। जींस पहनकर कोई भी अध्यापक स्कूल नहीं आएगा। पाठशाला में 12 अध्यापक, दो चतुर्थ कर्मी सेवारत हैं। 74 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। पाठशाला में भवन की दिक्कत है, लेकिन स्कूल की व्यवस्था और अनुशासन देख पूरी घाटी के लोगों में इस स्कूल की चर्चा है। पिछले सप्ताह से इस पाठशाला के सभी अध्यापक वर्ग ड्रेस कोड के साथ आईकार्ड में भी नजर आ रहे हैं। शकोली स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन करने के साथ ही यह कदम छात्रों के सामने अनुशासन का आदर्श प्रस्तुत करने के साथ ही विद्यालय परिसर में एकरूपता भी बनी रहती है।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक लाहौल रमेश कुमार ने कहा कि शकोली स्कूल के साथ केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला उदयपुर ने भी पाठशाला में ड्रेस कोड लागू कर दिया है। वर्तमान में लाहौल के 19 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में सबसे ज्यादा बच्चों की संख्या शकोली पाठशाला में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed