{"_id":"66b50483bbc130b27d06c15e","slug":"lada-will-help-in-community-work-to-help-those-affected-by-disaster-sunder-singh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128418-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडा से होंगे आपदा में क्षति के सामुदायिक कार्य : सुंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडा से होंगे आपदा में क्षति के सामुदायिक कार्य : सुंदर सिंह
विज्ञापन
कुल्लू। आपदा में हुई क्षति के सामुदायिक कार्य अब लाडा के फंड से होंगे। मुख्य संसदीय सचिव एवं लाडा कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने वीरवार को कहा कि जिले में आपदा से भारी क्षति हुई है। गांवों, पंचायतों के सामुदायिक कार्यों को अब लाडा फंड से किया जाएगा। सीपीएस वीरवार को लाडा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले की प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों का विकास भी लाडा से किया जाएगा। कहा कि जनवरी में लाडा की पहली बैठक हुई थी। यह दूसरी बैठक हुई है। इसमें विशेष तौर पर बड़ी परियोजनाओं से जो अंश आया है, उससे पंचायतों में विकास कार्य हो रहे हैं। कुछ कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र आने बाकी हैं, जिसके लिए सभी प्रधानों से अपील की है। वर्तमान स्थिति में कई जगह पर बाढ़ से नुकसान हुआ है वहां पर प्राथमिकता के तौर पर सभी प्रधानों को इस फंड को प्राथमिकता के आधार पर खर्च करने के लिए कहा गया है। जिले में सभी परियोजनाओं से 1.5 प्रतिशत फंड लाडा के अंतर्गत आता है।
ऐसे में लाडा की इस राशि का उपयोग परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से 70 प्रतिशत राशि पंचायतों के माध्यम से खर्च की जाती है। इसके अलावा 15 प्रतिशत राशि प्रभावित विकास खंड तथा 15 प्रतिशत राशि प्रभावित जिले के माध्यम से खर्च की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में पार्वती हाइड्रो पॉवर चरण दो तथा चरण तीन सहित सैंज हाइड्रो पावर तथा रामपुर हाइड्रो पावर परियोजना के लाडा फंड की राशि तथा इसके विकास के कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, लोकेंद्र कुमार, अध्यक्ष जिला परिषद पंकज परमार, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।