फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lack of teachers affecting studies in Sainj

Kullu News: शिक्षकों की कमी से सैंज में पढ़ाई हो रही प्रभावित

Thu, 22 Jun 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lack of teachers affecting studies in Sainj
सैंज/कुल्लू। जिला कुल्लू में नए शैक्षणिक सत्र को करीब तीन माह का समय बीत गया है, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को नहीं भरा गया है। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जिला कुल्लू के शिक्षा खंड सैंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के चार पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में हिंदी प्रवक्ता के दो, एक टीजीटी आर्ट्स तथा एक पद लिपिक का रिक्त है। शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पद खाली होने से पढ़ाई के साथ विद्यालय के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालय में छठी से 12वीं कक्षा तक 550 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन तीन अध्यापकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक कई बार उच्च शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में शिक्षकों के तीन और लिपिक का एक पद खाली चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। बावजूद इसके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल शर्मा ने कहा कि स्कूल से रिपोर्ट ली गई है, जिसे निदेशालय भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed