फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu will forget the wounds of the disaster and bathe in the light of diyas.

Kullu News: आपदा का जख्म भूल दीयों की रोशनी से नहाएगा कुल्लू

Sun, 19 Oct 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 19 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Kullu will forget the wounds of the disaster and bathe in the light of diyas.
कुल्लू में छोटी दीवाली के मौके हो रही आतिशवाजी।-संवाद
दिवाली पर खूब चलेगा आतिशबाजी का दौर, देवालयों में होगी विशेष पूजा-अर्चना
विज्ञापन

जिले भर में लोगों ने रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए घर, जमकर की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की गलियों का हर कोना सोमवार को दीपावली पर रोशनी से जगमग हो उठेगा। आपदा की कठिनाइयों को पीछे छोड़, इस बार त्योहार में खुशियों का ऐसा संगम होगा जो दिलों को एक साथ बांधेगा।
घाटी के देवालयों में देवी-देवताओं की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना होगी। शाम को आतिशबाजी से आकाश जगमगा उठेगा। घर-घर में मिट्टी के दीयों की नर्म रोशनी, परंपरा की महक और उम्मीद की किरणें सबके जीवन में नए सवेरे का संदेश लेकर आएंगी। कुल्लू, बंजार, मनाली और आनी उपमंडल में देवी-देवताओं के देवालयों में पूजा-अर्चना के साथ लोग दिवाली मनाएंगे। देर शाम को आतिशबाजी का दौर चलेगा। दिवाली का पर्व आपदा के बाद खुशियां लेकर आया है।
विज्ञापन





जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से चमका दिया है। धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए पोस्टर, चित्र भी लोगों ने खरीदे हैं। रविवार को लोग दिवाली की तैयारियों में दिनभर जुटे रहे। दिवाली के लिए मिट्टी के दीये लोगों ने अस्थायी मार्केट से खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दिवाली पारंपरिक तरीके से मनाई जाएगी। घाटी वासी रविंद्र सिंह प्रेमी, गोपाल, प्रेम चंद, नेत्र सिंह, प्रदीप ठाकुर, अमन, आशू और कमल ठाकुर ने कहा कि दो महीने कुल्लू में आपदा से भारी तबाही मचाई थी। उस मंजर को भूलकर अब लोगों में त्योहार की खुशी है। दिवाली पर लोग एक-दूसरे के साथ खुशियों के इस पर्व को मनाएंगे। सोशल मीडिया पर भी दीपावली की बधाइयों का सिलसिला जारी है।

--

दीपावली के मौके पर देवालयों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद घाटी की सुख-शांति की कामना की जाएगी। दीपावली का पर्व सबके लिए खुशियां लेकर आता है। - दोत राम ठाकुर, अध्यक्ष, जिला देवी-देवता कारदार संघ
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed