{"_id":"683dda05521641f9fc08cf55","slug":"kullu-players-returned-with-36-medals-from-baijnath-kullu-news-c-89-1-ssml1013-148947-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बैजनाथ से 36 पदक लेकर लौटे कुल्लू के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बैजनाथ से 36 पदक लेकर लौटे कुल्लू के खिलाड़ी
Mon, 02 Jun 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
बजौर में जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी प्रमाण पत्र और मैडल के साथ।-संवाद
जिले से 41 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्वर्ण विजेता राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम
कांगड़ा के बैजनाथ के महाराजा पैलेस में हुई कराटे प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बैजनाथ के महाराजा पैलेस में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले की कराटे टीम ने सेंसई हरीश शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।
टीम में 41 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर 36 पदक जीते। कुल्लू से अधिकारिक रूप में हरीश शर्मा, रजनीश कुमार, कुमकुम शर्मा, अभी शर्मा, अर्जुन, देवांश, नंदनी ठाकुर और अंजनी ठाकुर टीम मैनेजर, अजय कुमार और मीना शर्मा ने कोच के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 325 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल्लू के कराटे खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण, 7 रजत, 10 कांस्य पदक जीते। इनमें विराज, मनीष, रूप लाल, अर्घ्य सूद, रेयॉन्स, तृषा, विपुल, सान्वी, आरव, इशानवी, विहान, यश, राजवी, आयुष, सिहोना, अर्जुन, अभी शर्मा ने कुमिते के विभिन्न आयु और भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। आयशा, दीपक, सुहाना, जिग्मेद, अर्णव, आयुष ने रजत पदक और अनन्या, अन्वेषा, श्रीजा, कमल, शिवम, ईशान, अनमोल, प्रणीत, रुद्राक्ष, शौर्य राश्पा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। काता में अन्वेषा, श्रीजा ने स्वर्ण और अनमोल शर्मा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। कराटे संघ कुल्लू के महासचिव के एस पराशर ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जून में देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
खिलाड़ियों को कराटे संघ कुल्लू के चेयरमैन वेद प्रकाश, वाइस चेयरमैन राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सुधांशु सूद, महासचिव केएस पराशर, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, संयुक्त सचिव नरोत्तम चंद, लीला कार्की, जनक राज जम्वाल, डॉ. संदीप कुमार, महासचिव दामन जम्वाल, यादव और चेतन ने बधाई दी।
विज्ञापन
--