फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu News Rotary Club new eye hospital opened in Bajaura machine brought from Japan installed

Kullu News: बजौरा में खुला रोटरी क्लब का नया आई अस्पताल, जापान से लाई मशीन की स्थापित

Sun, 07 Jul 2024 03:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 07 Jul 2024 03:52 PM IST
सार

कुल्लू जिले के आंखों के मरीजों के लिए खुशखबरी है। अब मरीजों को अपने उपचार के लिए मारंडा व पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Kullu News Rotary Club new eye hospital opened in Bajaura machine brought from Japan installed
बजौरा में खुला रोटरी क्लब का नया आई अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कुल्लू के आंखों के मरीजों को अब अपने उपचार के लिए मारंडा व पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा अब जिला कुल्लू के बजौरा में ही मिलेगी। इसके लिए रोटरी क्लब ने मरीजों के आंखों की जांच को जापान से लाई गई ऑप्टिकल कोहरेन्स टोमोग्राफी नामक मशीन को स्थापित किया है। रोटरी क्लब के बजौरा में अपना नया आई अस्पताल बनाया है। जिसका शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश द्वारा किया गया।

विज्ञापन


हालांकि इसे पहले रोटरी क्लब का आई अस्पताल रूआडू में था, लेकिन वह किरतपुर-मनाली फोरलेन की जद में आ गया था। समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे रोटरी क्लब के बजौरा स्थित आई अस्पताल में मरीलों को आधुनिक स्तर की सुविधा मिलेगी। यहां पर जरूरतमंद लोगों को कम खर्चे पर आंखों के इलाज की सुविधा मिलेगी l
विज्ञापन


इस अवसर पर रोटरी आई अस्पताल के चेयरमैन रोटेरियन विकास कुमार,रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन अंशुल पराशर, रोटेरियन वीके कपूर, रोटेरियन इंदीवर मेहता, रोटेरियन राजीव सिंह, रोटेरियन नवीन सोनी, रोटेरियन राजेश सूद, रोटेरियन अमन भल्ला, विशेषज्ञ डाक्टर सोनम छेरिंग,डॉक्टर परिमल अरीनवाला सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed