फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu-Manali packed with tourists in the weekend

वीकेंड में पर्यटकों से पैक कुल्लू-मनाली

Fri, 02 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kullu-Manali packed with tourists in the weekend
कुल्लू। वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली के साथ मणिकर्ण, बंजार घाटी सैलानियों से पैक होने लगी है। मनाली में पिछले दिनों रोजाना 1000 से 1200 वाहन आ रहे थे। लेकिन वीकेंड में मनाली में 1750 गाड़ियां पहुंची हैं। इसके अलावा तीन माह बाद 24 वोल्वो भी सैलानियों को लेकर मनाली पहुंची हैं।
विज्ञापन

वोल्वो की आवाजाही होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार में दोगुना उछाल आने की उम्मीद है। पर्यटन निगम के होटलों में सबसे अधिक 70 और निजी होटलों में 60 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। अगले सप्ताह के लिए भी एडवांस बुकिंग 75 फीसदी हो गई है। कोरोना के कारण करीब दो माह बाद बंदिशों के हटने से पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। मनाली में 90 फीसदी होटल, कॉटेज व होम स्टे खुल गए हैं। इसके अलावा पार्वती घाटी में 50 फीसदी तथा बंजार वैली पूरी तरह से पैक चल रही है। यहां कई सैलानियों को ठहरने के लिए जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्हें कुल्लू-मनाली का रुख करना पड़ रहा है। पर्यटन कारोबारी एवं जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के प्रधान ललित ने कहा कि घाटी की हसीन वादियों में शांति पाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिभी और तीर्थन घाटी में होटलों, होम स्टे की 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के प्रधान किशन ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण में सैलानी पहुंच रहे हैं। अब वोल्वो बसों के चलने से पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण में 60 फीसदी होटल पैक हैं। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने कहा कि निगम के होटल 70 फीसदी पैक है और एडवांस बुकिंग भी हो रही है। मनाली होटलियर प्रधान अनूप ठाकुर ने कहा कि वीकेंड में हजारों सैलानी मनाली में सैर सपाटे के लिए आ रहे हैं। वोल्वो बसें चलने से पर्यटन कारोबार में दोगुना बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed