फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu-Manali Highway shrinking due to dumping of debris

Kullu News: मलबा डंप करने से सिकुड़ रहा कुल्लू-मनाली हाईवे

Mon, 07 Oct 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kullu-Manali Highway shrinking due to dumping of debris
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन अतिक्रमण से सिकुड़ता जा रहा है। आपदा के बाद फोरलेन से डबललेन में तब्दील हुआ हाईवे बदहाल स्थिति में है। मनाली में हालत बहुत खराब है। यहां दिन दहाड़े कूड़ा, भवनों की सामग्री हाईवे के किनारे ब्यास की ओर फेंकी जा रही है। अतिक्रमण के चलते कई स्थानों पर वाहनों को पास देना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में अब यही अतिक्रमण पुलिस की सिरदर्दी बनने लगा है। इन दिनों मनाली में लगभग 100 से अधिक वोल्वो बसें पहुंच रही हैं। साथ ही बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों के साथ सैकड़ों स्थानीय गाड़ियां भी आ रही हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन हाईवे के किनारे खड़े हो रहे हैं। पहले जहां वोल्वो पार्किंग थी, अब वह जगह एचआरटीसी के अधीन आ गई है। यहां पर बस पार्किंग स्थल को पक्का करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर एनएच के किनारे मनाली से कुल्लू की ओर लोगों ने भवन तोड़कर इससे निकलने वाली सामग्री को सड़क किनारे डंप करना शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर इस तरह के अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम लग रहा है। दुर्घटनाओं की भी आशंका बढ़ रही है। कुछ लोग गाड़ी में कचरा लाकर सड़क किनारे फेंक रहे हैं। भूतनाथ मंदिर और वोल्वो बस स्टैंड के मध्य ऐसे हालात बने हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि एनएच पर अतिक्रमण सिरदर्द बनता जा रहा है। सड़क पर एक तरफ वोल्वो बसें और टैक्सियां खड़ी रहती हैं। दूसरी तरफ लोगों की ओर से पुराने भवनों को तोड़ कर निकलने वाली सामग्री रात के अंधेरे में डंप की जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू को पत्र लिखकर जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि भवन सामग्री को डंप करते हुए अगर कोई पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ एनएच अवरुद्ध करने के चलते कानून के तहत सजा का प्रावधान है। अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों का चालान करने के लिए मनाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed