{"_id":"677d27f432c005c53807c37b","slug":"kullu-mahotsav-is-over-now-people-gathered-for-shopping-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138609-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू महोत्सव खत्म, अब खरीदारी के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू महोत्सव खत्म, अब खरीदारी के लिए उमड़े लोग
Wed, 08 Jan 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित कुल्लू महोत्सव का समापन हो गया है। विगत सोमवार तक सांस्कृतिक संध्याओं की धूम रही। वहीं, अब महोत्सव के समाप्त होते ही लोगों ने खरीदारी की ओर रुख किया। महोत्सव के दौरान मालरोड पर सजे अस्थायी बाजार में लोगों ने मंगलवार को जमकर खरीदारी की।
ढालपुर के मालरोड पर सुबह से शाम तक लोगों की खूब चहल-पहल रही। लोगों ने अस्थायी बाजार में खरीदारी की। खरीदारों के लिए गर्म कपड़े 50 से 1000 रुपये के बीच रहे। खरीदारों ने अपनी पसंद के जैकेट, स्वेटर, कमीज आदि की खरीदारी की। इसके अलावा मालरोड पर लगे फूड स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ रही।
मालरोड़ पर कुल्लवी पारंपरिक व्यंजनों को लोग पसंद कर रहे हैं। लोगों को मोटे अनाज कोदरे के आटा मो-मो और सिड्डू खूब भा रहे हैं। वहीं, कपड़ा व्यापारी सोमदेव, राकेश, राहुल, मोती राम ने कहा कि कुल्लू महोत्सव में उन्हें नया बाजार मिला है। मंगलवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। इससे बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। कहा कि नया बाजार उपलब्ध होने से उत्पादों के विक्रय में सुविधा मिली है।