{"_id":"682618bff3465a36890efa83","slug":"kullu-lagged-behind-in-the-race-for-top-ten-in-the-tenth-class-results-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147615-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दसवीं कक्षा के रिजल्ट में टॉप टेन की दौड़ में फिसड्डी रहा कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दसवीं कक्षा के रिजल्ट में टॉप टेन की दौड़ में फिसड्डी रहा कुल्लू
Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के भारत-भारती स्कूल की छात्रा ज्योतिका सेन ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 7वां स्थान प्
98.57 फीसदी अंक लेकर जिले की ज्योतिका ही बना पाई सातवां स्थान
2023-24 के परीक्षा परिणाम में नौ मेधावियों ने बनाई थी मेरिट में जगह
राजीव नैय्यर
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिला कुल्लू फिसड्डी रहा है। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों से महज एक ही छात्रा बोर्ड की टॉप टेन की सूची में अपना नाम दर्ज करवा पाई है।
भारत-भारती विद्यालय की छात्रा ज्योतिका सेन ने 98.57 फीसदी अंक लेकर मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा जिले के 3,971 विद्यार्थी मेरिट सूची की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिले के नौ विद्यार्थियों ने बोर्ड की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई थी। इस बार परिणाम चौकाने वाला रहा। मेरिट सूची में इस बार एक ही छात्रा का नाम है। पिछले वर्ष जिले के दो निजी विद्यालयों के नौ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में चौथा, छठा, सातवां, आठवां, नौवां और दसवां स्थान हासिल किया था। इनमें आठ छात्राएं और एक छात्र शामिल था। हालांकि, ये आठों छात्राएं एक ही विद्यालय की थीं, लेकिन इस बार इन दोनों विद्यालयों से एक भी विद्यार्थी टॉप टेन की मेरिट सूची में शामिल नहीं है। उधर, सरकारी विद्यालयों का हाल इस साल भी पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सरकारी विद्यालयों से मेरिट सूची में कोई विद्यार्थी नहीं था। इस बार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी सरकारी विद्यालयों का हाल वही रहा। बहरहाल, जिले के विद्यार्थियों का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची से बाहर होना शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की मेरिट सूची में लगातार सरकारी विद्यालयों का पिछड़ना विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए चिंतन का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन
--