फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu: Welcome to the new year by dancing and singing in Manali, a packed mall road

कुल्लू: मनाली में सैलानी नाच-गाकर कर रहे नववर्ष का वेलकम, खचाखच भरा माल रोड

Fri, 31 Dec 2021 10:36 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मनाली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 10:36 PM IST
सार

नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों ने सड़क से लेकर होटलों में जमकर मस्ती की। डीजे व ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए पर्यटकों ने नए साल के जश्न को यादगार बनाया। मनाली रोड में शाम को सैलानी जुटने लगे और अंधेरा होने के बाद पूरा माल सैलानियों से खचाखच भर गया।

विज्ञापन
Kullu: Welcome to the new year by dancing and singing in Manali, a packed mall road
मनाली में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे पर्यटक घूमते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नववर्ष पर मनाली और कुल्लू पहुंचे सैलानियों ने जमकर जश्न मना रहे हैं। मनाली के साथ जिले के कसोल, तीर्थन कुल्लू व जिभी में सैलानी भी नए साल का स्वागत अपने अंदाज कर रहे हैं। इसके लिए पर्यटन कारोबारियों ने खूब तैयारियां कर रखी थीं। कहीं डीजे तो कहीं लाइव म्यूजिक का इंतजाम किया गया है। मनाली के साथ दूसरी जगहों में सरकारी के साथ निजी होटलों में कुल्लवी नाटी, कप्पल डांस, वेलून डांस और स्पून डांस तथा लैमन डांस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें सैलानी बढ़-चढ़ कर भाग लेते देखे गए।

विज्ञापन


नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों ने सड़क से लेकर होटलों में जमकर मस्ती की। डीजे व ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए पर्यटकों ने नए साल के जश्न को यादगार बनाया। मनाली रोड में शाम को सैलानी जुटने लगे और अंधेरा होने के बाद पूरा माल सैलानियों से खचाखच भर गया।
विज्ञापन


वहीं पर्यटन विकास निगम मनाली के होटल क्लब हाउस में नववर्ष के मौके पर न्यू ईयर क्वीन के साथ कई आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की भी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कई जगहों पर डीजे की धुन पर सुबह से सैलानी झूमते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस के बाद से सभी होटल बुक

पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि निगम ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार सैलानियों का स्वागत किया। सभी होटल क्रिसमस के बाद पूरी से पैक हैं। सैलानियों के लिए लाइव म्यूजिक की भी सुविधा रखी गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि मनाली में नए साल को सैलानियों की भारी भीड़ है। उन्होंने कहा कि नववर्ष के लिए मनाली के निजी होटलों में भी डीजे के साथ लाइव म्यूजिक का इंतजाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed