फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu got medical superintendent after eight months

Kullu News: कुल्लू को आठ माह बाद मिला चिकित्सा अधीक्षक

Wed, 30 Apr 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Apr 2025 05:19 AM IST
विज्ञापन
Kullu got medical superintendent after eight months
...खास खबर
विज्ञापन

सामुदायिक मेडिसिन चिकित्सक ने भी कुल्लू अस्पताल में किया ज्वाइन
दो चिकित्सक मिलने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को करीब आठ माह बाद चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) मिला है। चिकित्सा अधीक्षक मिलने के बाद अस्पताल की व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। वहीं, अस्पताल में सामुदायिक मेडिसिन चिकित्सक ने भी ज्वाइन कर लिया है। अब अस्पताल में कार्यक्रम अधिकारियों की संख्या भी तीन से बढ़कर चार पहुंच गई है, जिसका मरीजों और कुल्लू की जनता को फायदा मिलेगा।
बता दें कि पूर्व चिकित्सा अधीक्षक की पदोन्नति के चलते स्थानांतरण शिमला निदेशालय के लिए हुआ था। इसके बाद से अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक का पद रिक्त था, लेकिन अब दोबारा स्थायी चिकित्सा अधीक्षक मिलने से अस्पताल प्रबंधन में चल रही दिक्कतों का समाधान होगा।
विज्ञापन

वहीं, इससे अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचने वाले हजारों मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल पाएगी। इसके साथ अस्पताल के लिए दो मेडिसिन चिकित्सक की नियुक्ति के भी सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। इनमें एक सामुदायिक मेडिसिन चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में दो चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है। इनमें एक डॉ. ताराचंद ने बतौर चिकित्सा अधीक्षक और डॉ. घनश्याम ने सामुदायिक मेडिसिन ज्वाइन किया है। कहा कि जिला कुल्लू में चिकित्सकों की टीम बेहतर है। इसका मरीजों और जनता को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed