फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu gets an anesthesia specialist; patients to benefit

Kullu News: कुल्लू को मिला एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kullu gets an anesthesia specialist; patients to benefit
ऑपरेशन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन

गायनी, सर्जरी व ऑर्थो के ऑपरेशन में सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को एक और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मिले हैं। चिकित्सक ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञ की तैनाती से अस्पताल में ऑपरेशन से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी।
अस्पताल में एनेस्थीसिया सेवाओं के लिए तीन चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इससे विभिन्न विभागों में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय अस्पताल में गायनी, सर्जरी और ऑर्थो विभाग से संबंधित कई तरह के ऑपरेशन किए जाते हैं। इन ऑपरेशनों के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से ऑपरेशन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों का ऑपरेशन करने के लिए भी एनेस्थीसिया सेवाएं महत्वपूर्ण होती हैं। विशेषज्ञ की तैनाती से इस तरह के मामलों में भी अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल पाएगी। अस्पताल में अब एनेस्थीसिया सेवाओं के लिए तीन चिकित्सक सेवाएं देंगे। गायनी विभाग में प्रसव से संबंधित जटिल परिस्थितियों में ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर, सर्जरी विभाग में विभिन्न शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं के दौरान और ऑर्थो विभाग में हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ने से ऑपरेशन से संबंधित सेवाओं को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed