फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snowfall in kullu distirc

खतरे से खाली नहीं है रोहतांग होकर वाहनों में सफर करना

Sat, 09 Apr 2016 07:49 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 09 Apr 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kullu distirc
रोहतांग दर्रे के समीप सड़क पर बर्फ में फसे वाहन को निकलने में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रा होकर वाहनों में सफर करना अभी जोखिम भरा है। बीते शुक्रवार करीब एक दर्जन वाहन आधी रात करीब दो बजे तक रोहतांग दर्रा के बर्फीली हवाओं के बीच फंसे रहे। मनाली से लाहौल की तरफ निकली 24 टैक्सियां शनिवार को फिर पांच घंटे तक रोहतांग दर्रा से दो मोड़ नीचे फंसी रहे। रोहतांग दर्रा होकर छोटे वाहनों से आवाजाही करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम और तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप हो गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह चार बजे मनाली से निकले वाहन मालिक दोरजे, रमेश, अमर ने बताया कि करीब 24 वाहन रोहतांग दर्रा के समीप दोपहर चार बजे तक बर्फीली तूफान में फंसे रहे। सीमा सड़क संगठन ओर अन्य यात्रियों की मदद से वह लोग कड़ी मशक्त के बाद वहां से निकलने में कामयाब हुए। दोरजे ठाकुर ने बताया कि बर्फीले तूफान के कारण सड़क मार्ग पर बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने से फोर बाई फोर वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


टैक्सी मालिक अमर ने बताया कि शुक्रवार को मनाली से निकले करीब 10 वाहन आधी रात दो बजे तक रोहतांग दर्रा में फंसे रहे। शुक्रवार को महज पांच वाहनों ने ही दर्रा पार किया। लाहौल पहुंचे यात्री दोरजे, अमित, राकेश ने बताया कि रोहतांग दर्रा होकर सफर करना अभी बेहद जोखिम भरा है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जवाहर शर्मा ने कहा कि जब तक रोहतांग दर्रे पर ट्रैफिक सामान्य नहीं हो जाता जनजातीय क्षेत्रों के लिए नियमित हेलीकाप्टर सेवा जारी रखना चाहिए। वहीं सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि तेज हवाओं के कारण सड़क पर रोजाना बर्फ की चादर बिछ रही है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत पेश आ रही हैं। इसके लिए संगठन ने रोहतांग के आस-पास मशीनों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed