फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu bus accident bhakheli biasar road hrtc brake fail

हिमाचल में सड़क हादसा: एचआरटीसी बस के ब्रेक के फेल, 46 यात्री घायल, 11 अस्पताल में भर्ती

Fri, 28 Aug 2026 01:03 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 28 Aug 2026 01:03 PM IST
सार

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती भेखली सड़क पर ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 46 यात्री घायल हो गए। इसमें 35 महिलाएं और 11 पुरुष थे। सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। अधिकतर सवारियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
kullu bus accident bhakheli biasar road hrtc brake fail
दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रक्षाबंधन पर कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती भेखली सड़क पर ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 46 यात्री घायल हो गए। इसमें 35 महिलाएं और 11 पुरुष थे। सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। अधिकतर सवारियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी। चालक सहित 11 यात्रियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद 12:15 बजे पेश आया। बस में 60 से 70 यात्री मौजूद थे।

विज्ञापन




बस ब्यासर से कुल्लू आ रही थी। रक्षाबंधन के चलते बस में महिलाओं की संख्या अधिक थी। बस जैसे ही बनोगी गांव के समीप कटाह के पास तो अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे बस अनियंत्रित होने लगी तो कुछ पल के लिए यात्रियों की सांसें थम गईं। चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस और चार से पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया। यहां पहले से स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा था। घायल लोगों के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। बस में कई महिलाएं भाई को राखी बांधकर घर लौट रही थीं तो कई महिलाएं राखी बांधने भाई के घर जा रही थीं। अस्पताल पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन शर्मा ने कहा कि घायलों का उपचार चल रहा है।

छुट्टी के दिन भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम कुल्लू डाॅ. जयबंती ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में 46 घायलों को लाया गया था। इसमें अधिकतर को उपचार के बाद घर भेज दिया है। चालक प्रवीन कुमार सहित 11 यात्रियों का इलाज चल रहा है। सीएमओ कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद छुट्टी का दिन होने पर डॉक्टरों और नर्सों की पूरी टीम उपचार के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि 46 घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed