फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp

कांग्रेसी बौखलाहट में कर रहे प्रदर्शन

Mon, 07 Nov 2016 09:39 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 07 Nov 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
bjp
कुल्लू में भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ-बूथ तक सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताएं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से कांग्रेस के नेता बौखलाहट में आ गए हैं। कांग्रेस द्वारा जगह-जगह धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिससे अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद कांग्रेस पार्टी सदमे में आ गई है। कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं होने के कारण अब धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई भाजपा कुल्लू मंडल की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव -2017 में भाजपा की सरकार बनना तय है। इस दौरान कुल्लू मंडल महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरूद्ध खैरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष नेसू राम, कुलदीप नैय्यर, यशपाल ठाकुर, किशोरी लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जिला कुल्लू अंजय बोध, एससी मोर्चा के अध्यक्ष जुगिंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष तारकेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष दिग्विजय आनंद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नानक चंद, महामंत्री चुन्नी लाल ठाकुर, पार्षद तरूण विमल, अनीता शर्मा, निर्मला देवी, सोमा देवी, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर चंद, वीर सिंह, ग्राम केंद्र अध्यक्ष एसके  शर्मा, जोवन दास, जगन्नाथ, सुनील दत्त और जिला परिषद सदस्य टेक चंद आदि मौजृूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed