{"_id":"673c76dfaac1fa2e0804c23c","slug":"kriti-tops-diksha-in-needle-and-thread-and-spoon-race-kullu-news-c-89-1-klu1001-135157-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुई-धागा में दीक्षा और चम्मच रेस में कृति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुई-धागा में दीक्षा और चम्मच रेस में कृति अव्वल
विज्ञापन
कुल्लू और हरिपुर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
शॉटपुट में मुस्कान, ऊंची कूद में अनामिका ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/हरिपुर। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय परिषद कुल्लू इकाई ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में नारी शक्ति दिवस मनाया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों में विद्यार्थी अपना कैरियर बना सकते हैं, इसलिए खेलकूद को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
इससे पहले सुई-धागा प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया। पहले स्थान पर दीक्षा, दूसरे पर कृति जबकि जावना तीसरा स्थान पर रहीं। चम्मच रेस में कृति पहले और गायत्री दूसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में जया ने पहला स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में रिंपल और पलक ने बाजी मारी। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ध्येय यात्रा की पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर आदि मौजूद रहे। जवाहरलाल नेहरू हरिपुर महाविद्यालय में भी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे छात्रा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शॉटपुट में मुस्कान पहले, आरती दूसरे और पलक तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में अनामिका ने पहला, पलक ने दूसरा और प्रवीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक सारांश ने कहा कि जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सानिया, खेल प्रमुख सानिया, बालमुकुंद, कार्तिक, समीर, निशांत, पियूष, कर्णदीप आदि मौजूद रहे।