फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners demanded payment of outstanding arrears from the government.

Kullu News: पेंशनरों ने सरकार से मांगा लंबित एरियर का भुगतान

Thu, 10 Sep 2026 03:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded payment of outstanding arrears from the government.
पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मंथन
विज्ञापन

मेडिकल बिल का भी जल्द भुगतान करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला लाहौल-स्पीति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को ढालपुर स्थित गौड़ निवास में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान जगदीश चंद हंस ने की। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक की शुरुआत दिवंगत सदस्यों और उनके परिजनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान एक शोक संतप्त परिवार को एसोसिएशन की ओर से 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्णय को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके एसोसिएशन के करीब 19-20 सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित पेंशनरों ने सरकार से पुरजोर मांग की कि पेंशनरों के लंबित एरियर का भुगतान जल्द जारी किया जाए। साथ ही मेडिकल बिलों का भुगतान भी शीघ्र करने की मांग की गई। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से लंबित भुगतान के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed