फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devraj becomes President of the ABVP Banjar unit.

Kullu News: देवराज बने एवीबीपी बंजार इकाई के अध्यक्ष

Thu, 10 Sep 2026 03:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Devraj becomes President of the ABVP Banjar unit.
गीतांजलि को सौंपी इकाई मंत्री की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
बंजार (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में देवराज को इकाई अध्यक्ष और गीतांजलि को इकाई मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में कुल्लू विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि चुनाव अधिकारी की भूमिका विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप ने निभाई।
सचिन सपटा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और विद्यार्थियों के बीच अभाविप की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी निरंतर कार्य करती है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष और मंत्री के नामों की घोषणा की। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष देवराज ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। नई कार्यकारिणी में मधु, चेतन, पूजा शर्मा, अमित शर्मा और जिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। धना, शालिनी, दीक्षा और पूजा मेहता को सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। संजना को सोशल मीडिया एवं मीडिया संयोजक, गौरव को एसएफडी प्रमुख, सोमलता को आरकेएम प्रमुख, साहिल को मीडिया प्रमुख, बेकराम को खेलो भारत प्रमुख और राकेश को अध्ययन मंडल प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष देवराज ने जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 में पूरी टीम निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। वहीं, इकाई मंत्री गीतांजलि ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को विद्यार्थियों और समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed