{"_id":"69e8b76a9cb5797ff107ef2d","slug":"koksar-closed-hungry-and-thirsty-tourists-returned-to-manali-kullu-news-c-89-1-klu1001-174520-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोकसर बंद, भूखे-प्यासे मनाली लौट गए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोकसर बंद, भूखे-प्यासे मनाली लौट गए पर्यटक
विज्ञापन
नॉर्थ पोर्टल से कोकसर बाजार तक बंद रहीं दुकानें
रतन कटोच
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के डिंफुक नाले के पास प्रस्तावित बांध और केंद्रीय जल आयोग की ओर से सर्वे करने के विरोध में कोकसर बाजार को बंद रखा गया। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोकसर की वादियों में आए पर्यटकों को भूखे-प्यासे ही मनाली लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि कोकसर पंचायत ने दो दिन कोकसर बंद का एलान किया था। बुधवार को कोकसर बंद का अंतिम दिन था। कोकसर पहुंचे पर्यटकों को खाने-पीने की चीजों न मिलने से परेशान होना पड़ा। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से लेकर कोकसर बाजार तक सभी दुकानें, होम स्टे, होटल यहां तक खाने-पीने की सभी वस्तुएं नहीं मिलीं। महिलाओं को शौचालय न होने से भी दिक्कतें पेश आईं। मनाली से अटल टनल होकर कोकसर बर्फ देखने की चाह और साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने वाले पर्यटकों के हाथ निराशा ही लगी।
एटीवी, याक सवारी, स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, जिपलाइन, बंजी जंपिंग और अन्य गतिविधियां भी पर्यटक नहीं कर सके। नागपुर महाराष्ट्र से अपने परिवार के साथ कोकसर में बर्फ देखने पहुंचे सैलानी साहिल ने बताया कि बर्फ देखने कोकसर पहुंचे तो ठंडी फिजाओं में सुकून मिला लेकिन खाने-पीने की वस्तुएं न मिलने से परेशानी भी हुई। दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लाहौल दौरे को देखकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अटल टनल से नर्सरी हेलिपैड तक सभी तरह की गतिविधियों पर 30 अप्रैल तक पूर्ण विराम लगा हुआ है।