{"_id":"663e18df5c00d701fa004f9b","slug":"khori-ropa-temporary-parking-is-not-safe-kullu-news-c-89-1-ssml1012-122418-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खोरीरोपा अस्थायी पार्किंग सुरक्षित नहीं, बरसात में आ सकती है बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खोरीरोपा अस्थायी पार्किंग सुरक्षित नहीं, बरसात में आ सकती है बाढ़
Sat, 11 May 2024 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 May 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
खोरीरोपा में बनाई गई अस्थायी पार्किंग,, जिसमें सरवरी खड@ड का पानी बाढ़ में तबाही मचाएगा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित खोरीरोपा में बनीं अस्थायी पार्किंग पर बरसात के दौरान बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश में सरवरी खड्ड का पानी अस्थायी पार्किंग की तरफ घुस रहा है। ऐसे में अस्थायी पार्किंग की सुरक्षा के लिए यहां पर सुरक्षा दीवार लगाना बेहद जरूरी है। बरसात के लिए अब सिर्फ दो महीने ही बचे हैं। वर्ष 2023 में 9 और 10 जुलाई को ही आपदा के चलते भारी बाढ़ आई थी। अगर बरसात के पहले अस्थायी पार्किंग को सुरक्षा दीवार लगाकर सुरक्षित नहीं किया गया तो यह बाढ़ की भेंट चढ़ जाएगी।
गौर रहे कि पिछले साल हुए अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले यहां पर 500 गाड़ियों के लिए अस्थायी पार्किंग तैयार की गई थी। अवैध झुग्गी बस्तियों को हटाने के बाद सरवरी खड्ड के किनारे पांच बीघा से अधिक भूमि पर यह अस्थायी पार्किंग बनाई थी। लोगाें को भी इसका फायदा मिल रहा है। यहां पर नगर परिषद कुल्लू की ओर से बहुमंजिला भवन और पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। मगर बरसात से पहले पार्किंग सुरक्षित नजर नहीं आ रही हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता जून में हटेगी। ऐसे में बरसात से पहले अस्थायी पार्किंग में सुरक्षा दीवार लगाकर इसे सुरक्षित करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि नगर परिषद द्वारा सरवरी खड्ड का पानी पार्किंग की ओर न आए, इसके लिए मलबे को एक किनारे पर रखकर पानी के रुख को दूसरे किनारे की तरफ मोड़ने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि पार्किंग में सुरक्षा दीवार न लगने के पीछे लोकसभा चुनाव भी कारण माना जा रहा है। पार्किंग अभी पूरी तरह से समतल नहीं हुई है, इसमें काम करना बाकी है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी का कहना है कि पार्किंग सुरक्षित करने की दिशा में नगर परिषद कार्य कर रही है।