फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kharahal becomes winner by defeating Naggar in Kho-Kho

Kullu News: खो-खो में नग्गर को हराकर खराहल बना विजता

Fri, 28 Jun 2024 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kharahal becomes winner by defeating Naggar in Kho-Kho
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल के पहले मुकाबले में मनाली ने पलचान को मात दी। दूसरा मुकाबला खराहल और पनगां के बीच हुआ, जिसमें खराहल विजेता रहा। तीसरा मुकाबला काईस और हरिपुर के बीच खेला गया। इसमें काईस ने हरिपुर को हराया।
विज्ञापन

खो-खो का पहला सेमीफाइनल खराहल और जाणा के बीच हुआ। इसमें खराहल ने जाणा को मात दी। दूसरा सेमीफाइनल सुल्तानपुर और नग्गर के बीच खेला गया, जिसमें नग्गर विजेता रहा। फाइनल में खराहल और नग्गर के बीच भिड़ंत हुई। इसमें खराहल ने विजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी का पहले मुकाबले में कटराईं ने खराहल को हराया। दूसरे मुकाबले में एसवीएम लरांकेलो ने शालंग को हराया। तीसरे मुकाबले में काईस ने नग्गर को मात दी है। बैडमिंटन के पहले मुकाबले में पलचान ने कटराईं को हराया। दूसरे मुकाबले में सुल्तानपुर ने भेखली को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed