फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kharahal and EPS will fight for the title in Kho-Kho

Kullu News: खो-खो में खिताब के लिए भिड़ेंगे खराहल और ईपीएस

Fri, 14 Jun 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Kharahal and EPS will fight for the title in Kho-Kho
रायसन में अंडर 14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, कबड्डी में बस्तोरी ने बागन को हराया
विज्ञापन

कबड्डी और वॉलीबाल के आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में स्कूलों में अंडर-14 की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रही है। शिक्षा खंड कुल्लू-दो के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। खो-खो में खराहल ने बस्तोरी, चंसारी ने केलांग, एलएमएस ने ग्रीन हिमालयन और एवर ग्रीन स्कूल (ईपीएस) ने एलएमएस को मात दी। सेमीफाइनल मुकाबले में खराहल ने चंसारी को हराया।

खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खराहल और एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा। वहीं, कबड्डी में बस्तोरी ने बागन, रायसन ने खराहल को हराया। वॉलीबाल में रायसन ने शालंग को मात दी। शनिवार को कबड्डी और वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाने बाकी हैं। खंड स्तरीय छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा खंड कुल्लू-दो के 33 विद्यालयों के 468 खिलाड़ी खिताब के लिए मैदान में पसीना बहा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed