फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Khamotrul Rinpoche will undertake a trek from Darcha to Triloknath.

Kullu News: दारचा से त्रिलोकनाथ तक पदयात्रा करेंगे खामोट्रूल रिंपोछे

Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khamotrul Rinpoche will undertake a trek from Darcha to Triloknath.
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की तोदघाटी के दारचा से त्रिलोकनाथ तक एक सप्ताह की पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें खामोट्रूल रिंपोछे 18 सितंबर को लेह से लाहौल पहुंचेंगे। 19 से 25 सितंबर तक रिंपोछे अपने अनुयायियों और आम श्रद्धालुओं के साथ दारचा से त्रिलोकनाथ तक पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन

रिंपोछे इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रवचन भी देंगे। यंग ड्रुकपा एसोसिएशन गरशा की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के पहले दिन रिंपोछे का काफिला 15 किलोमीटर की यात्रा करेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील ने बताया कि 19 सितंबर सुबह 6:30 बजे दारचा में शुद्धिकरण के लिए सां अनुष्ठान होगा। 8:45 बजे पदयात्रा को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। 20 सितंबर को 15 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और रात्रि ठहराव केलांग में होगा। 21 सितंबर को केलांग से रंगबे तक करीब 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जाएगी।
विज्ञापन

22 सितंबर को रंगबे से जाहलमा तक 11 किलोमीटर की यात्रा होगी। 23 सितंबर को 10 किलोमीटर का सफर तय कर थिरोट पहुंचेंगे। 24 सितंबर को थिरोट से त्रिलोकनाथ तक पदयात्रा होगी और रात्रि ठहराव त्रिलोकनाथ में होगा। देर शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक त्रिलोकनाथ ग्राउंड में रिंपोछे का प्रवचन होगा। पदयात्रा के अंतिम दिन 25 सितंबर को भगवान त्रिलोकनाथ मंदिर में नाश्ता और दोपहर का भोजन होगा। इसके बाद सां और सोलका अनुष्ठान के बाद रिंपोछे की ओर से गणचक्र अर्पण किया जाएगा। इसके साथ ही पदयात्रा का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed