फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kendriya Vidyalaya Shanshar has no head for two years

Kullu News: केंद्रीय विद्यालय शैंशर में दो साल से नहीं मुखिया

Wed, 30 Apr 2025 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Apr 2025 07:02 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Shanshar has no head for two years
11 प्राथमिक स्कूलों में लटके काम, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। केंद्रीय विद्यालय शैंशर में दो साल से मुख्य अध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। बिना मुख्या के केंद्रीय विद्यालय के अलावा इसके तहत आने वाले 10 अन्य प्राथमिक विद्यालयाें के आवश्यक कार्य और पढ़ाई से संबंधित गतिविधियां प्रभावित हो रहीं हैं।
हालांकि, इन 11 विद्यालयों की स्कूल प्रबंधन समितियां कई बार सरकार और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में मुख्य अध्यापक का पद भरने की मांग कर रहे हैं, लेकिन दो सालों से पद रिक्त चल रहा। इससे केंद्रीय विद्यालय शैंशर के साथ प्राथमिक विद्यालय शाक्टी, मझाण, मैल, ब्रेहठा, बागीशियाड़ी, धाटा, सिंहण, शफाड़ी, न्यूली और जंगला के नौनिहालों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। अभिभावक निमत राम, मोहन लाल, राकेश, मोहर सिंह, अनिता, मीराबाई, रिया, आंचल, शालिनी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शैंशर में मुख्याध्यापक न होना नौनिहालों की पढ़ाई संबंधित गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग से कई बार मांग की गई, लेकिन मुख्याध्यापक की नियुक्ति नहीं की जा रही है, जो समस्या बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कुल 11 विद्यालयों के नौनिहालों की पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां समय पर आयोजित नहीं हो पा रहीं हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कुमार ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शैंशर में मुख्याध्यापक पद पर विभाग ने नियुक्ति निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि जल्द मुख्याध्यापक ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed