{"_id":"685c332d93230647780f96a5","slug":"kaza-samdo-road-closed-at-many-places-teams-engaged-in-evacuating-tourists-kullu-news-c-89-1-klu1001-150756-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: काजा-समदो मार्ग कई जगह बंद, पर्यटकों को निकालने में जुटीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: काजा-समदो मार्ग कई जगह बंद, पर्यटकों को निकालने में जुटीं टीमें
Wed, 25 Jun 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सैंज घाटी के जीवा नाला में पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से दबा मदिंर और फैला मलबा।।-संवादं
भारी बारिश से और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, घाटी में फंसे हैं 20 से 25 सैलानी
प्रशासन की अपील ... काजा-समदो मार्ग पर यात्रा न करें यात्री और पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/उदयपुर। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार को स्पीति में क्योटो और चिचम लिंक रोड के बीच अचानक बाढ़ आने से 20 से 25 पर्यटक फंस गए।
प्रशासन की टीमें पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते काजा से समदो तक मार्ग कई जगह भूस्खलन और नालों में बाढ़ आने से अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को इस मार्ग पर यात्रा न करने की सख्त हिदायत दी है। इधर, लाहौल उपमंडल में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दोरनी नाला के पास भूस्खलन के कारण एनएच-505 पर यातायात ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। डीएसपी काजा अजय कुमार भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि कोई भी यात्री काजा से सुमदो की ओर यात्रा न करे। प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। फंसे पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी हैं। उदयपुर सब डिविजन के तहत चोखंग-नैनगाहर संपर्क सड़क में नाले में बाढ़ आने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। संवाद