{"_id":"6714eeaa9e365f694407ac64","slug":"kardar-sangh-upset-over-increase-in-tribute-amount-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133250-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नजराना राशि बढ़ाने पर कारदार संघ गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नजराना राशि बढ़ाने पर कारदार संघ गदगद
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू दशहरा के समापन पर सैकड़ों देवी-देवताओं का नजराना पांच प्रतिशत बढ़ाया है। बजंतरियों के मानदेय और देवी-देवताओं के दूरी भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि से जिला देवी-देवता कारदार संघ गदगद है।
संघ ने मुख्यमंत्री के साथ दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का आभार जताया है। दशहरा में देवी-देवताओं की नजराना राशि के साथ मानदेय और दूरी भत्ता बढ़ाने की कारदार संघ ने मांग की थी।
जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महासचिव टीसी महंत, आनी खंड के अध्यक्ष भागे राम राणा, कारदार इंद्र सिंह, अमर सिंह के साथ सभी 13 खंडों के प्रधानों के जिला प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। संवाद