फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kangana assured to take up the farmers' pain with the central government.

Kullu News: किसानों का दर्द केंद्र सरकार से उठाने का आश्वासन दे गईं कंगना

Sat, 01 Nov 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Nov 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Kangana assured to take up the farmers' pain with the central government.
आपदा के कारण फसल न बिकने और उत्पादन घटने से संकट झेल रहे जिले के 80 फीसदी किसान
विज्ञापन

बोले- इस बार नहीं निकला बीज का खर्च, कृषि से ही निकालते हैं परिवार, बच्चों की पढ़ाई का खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले में मौसम की बेरुखी और प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों को गहरी आर्थिक मुश्किल में डाल दिया है।
जिले के करीब 80 फीसदी किसान फसल न बिकने और उत्पादन घटने से संकट झेल रहे हैं। इस बीच सांसद कंगना रणौत ने दिशा की बैठक में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह केंद्र सरकार के समक्ष केसीसी ऋण माफी और रियायत की मांग को मजबूती से रखेंगी।
गौरतलब है कि इस बार प्रदेशभर के किसान-बागवान प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजरे हैं। लाहौल-स्पीति जिले में 80 फीसदी से अधिक परिवार कृषि पर निर्भर हैं। इसी के सहारे परिवार का पालन पोषण, बच्चों की पढ़ाई इत्यादि का खर्च उठाते हैं। इस बार सड़कें बाधित रहने से फसलों की बिक्री न होने से पिट गए हैं। 30 फीसदी से अधिक किसान बीज की कीमत भी निकाल नहीं पाए हैं। ऐसे में किसानों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घाटी में किसान साल में एक बार ही फसल लेते हैं। अक्तूबर के बाद नवंबर से लेकर अप्रैल तक छह माह तक ठंड और बर्फबारी के चलते कृषि कार्य नहीं होते हैं। इस बीच किसानों को सर्दियों का राशन एकमुश्त उठाना पड़ता है। किसानों ने सरकार से बार-बार केसीसी ऋण माफ करने की गुहार लगाई है। किसान दुनी चंद, राम लाल, सोनम वांगचुक, पदम और वीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को मंडी की सांसद कंगना रणौत ने केलांग में दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। किसानों-बागवानों के हितों की बात विधायक ने रखी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सांसद किसानों के केसीसी ऋण माफ करने की मांग को केंद्र सरकार में जरूर रखेंगी।
विज्ञापन

--
दिशा की बैठक के दौरान सांसद से आपदा के कारण किसानों के हुए नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार से केसीसी ऋण माफ करने अथवा इसमें रियायत दिलाने की सिफारिश की है। कुछ वर्षों से बाढ़ के कारण कई गांवों में हो रहे भूमि कटाव के मद्देनजर वन सरंक्षण अधिनियम में संशोधन में भी बात संसद में उठाने का अनुरोध किया है। लोगों को जमीन के बदले जमीन देने की बात पर सांसद कंगना ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आश्वस्त किया। - अनुराधा राणा, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed