{"_id":"6a9b03799d3a2fb7580df4c4","slug":"kais-and-bhalyani-to-clash-for-the-title-in-the-volleyball-tournament-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185843-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल स्पर्धा में काईस और भल्याणी में होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल स्पर्धा में काईस और भल्याणी में होगी खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काईस में अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल के सेमीफाइनल में काईस स्कूल ने शिरढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भल्याणी ने सीबीएसई कुल्लू को हराया।
वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में काईस और भल्याणी की टीमें आमने-सामने होंगी। खो-खो के लीग मुकाबलों में खराहल ने भल्याणी और चतानी ने काईस को हराया। इसके बाद खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में खराहल ने दोघरी को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। बैडमिंटन के लीग चरण में सीबीएसई कुल्लू ने भारत भारती स्कूल को हराया। जेटीआईएस ने भुट्ठी स्कूल और भूमतीर ने सीबीएसई कुल्लू को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भूमतीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जेटीआईएस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। संवाद
000