फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar town resonated with Ganpati bhajans.

Kullu News: गणपति के भजनों से गूंजा भुंतर शहर

Fri, 18 Sep 2026 06:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Bhuntar town resonated with Ganpati bhajans.
भुंतर के म​णिकर्ण चौक पर गणपति उत्सव के दौरान भजन संध्या में पहुंची महिला श्रद्यालू।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण चौक पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गणेश उत्सव से शहर का माहौल भक्तिमय रहा। उत्सव में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें मुख्य आकर्षण सराज से आए कलाकारों और भजन मंडलियों की प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों ने कुल्लू और मंडी घाटी के आराध्य देवता पराशर ऋषि के विशेष भजनों का गायन कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

देवता पराशर की महिमा से ओत-प्रोत भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर झूमते नजर आए। इसके पश्चात श्याम से मिलने का सत्संग तो बहाना है...जैसे प्रसिद्ध भजन की प्रस्तुति दी गई। इससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इसके अलावा गणेश वंदना और कई अन्य भक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed