{"_id":"682618222059cc7adc0f89fe","slug":"jyotika-will-serve-the-country-by-becoming-a-navy-officer-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147621-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेवी अफसर बन देश की सेवा करेंगी ज्योतिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेवी अफसर बन देश की सेवा करेंगी ज्योतिका
Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के भारत-भारती स्कूल की छात्रा ज्योतिका सेन ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 7वां स्थान प्
शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में हासिल किया 7वां स्थान
बेटी ने मेरिट सूची से बाहर होने से बचाई जिला कुल्लू की लाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में ज्योतिका सेन ने मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। छात्रा ने जिला कुल्लू के बोर्ड की मेरिट सूची से बाहर होने से लाज बचाई है।
जिले से यह महज एक ही छात्रा है, जिसने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। वह भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 690 (98.57 फीसदी) अंक लेकर मेरिट सूची में सातवां स्थान पाया है। उनका सपना भारतीय नौ सेना में अधिकारी बनना है। ज्योतिका सेन ने कहा कि वह भारतीय नौ सेना में जाना चाहती हैं। इसके लिए पढ़ाई के साथ अभी से तैयारी जारी रखेंगी।
कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि वे मेरिट सूची में नाम शामिल करवा पाएंगी। उन्हें 95 फीसदी तक अंक आने की उम्मीद थी। परिणाम में उम्मीद से अधिक मिला। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह-शाम तीन से चार घंटे पढ़ाई की। वह सुबह 04:00 बजे उठकर और शाम को स्कूल से लौटने के बाद 05:00 बजे से पढ़ाई करती थीं।
विज्ञापन
बता दें कि छात्रा के पिता लालचंद ठेकेदार हैं। माता सुदर्शना गृहिणी हैं। खास बात यह है कि छात्रा जिला लाहौल-स्पीति के ठोलंग गांव से हैं। इस गांव से अब तक 100 से अधिक प्रथम श्रेणी के अधिकारी विभिन्न विभागों में हैं।
--