फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   justice

इस गांव में देवता हैं न्यायाधीश, शोर और शराबा झगड़ा नहीं पसंद

Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
justice
सैंज (कुल्लू)। आजादी के 74 साल बाद कुल्लू के एक गांव में लोगों का न्याय को लेकर देवता पर अटूट विश्वास है। सैंज घाटी की दुर्गम गाड़ापारली पंचायत के बनाउगी गांव में अधिष्ठाता देवता कशु नारायण का कानून चलता है। गांव में शराब पीने और मीट खाने वालों का प्रवेश निषेध है। गांव में कोई शराब नहीं पी सकता। गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों को देवता सजा देते हैं। बनाउगी गांव में शराब के सेवन पर प्रतिबंध की यह व्यवस्था सदियों से चली आ रही है। गांव में देवता कशु नारायण को शोर, झगड़ा, शराब और मीट से सख्त नफरत है। करीब दो सौ आबादी वाले इस गांव में कुर्सी पर बैठने और चारपाई पर सोने की मनाही है। ग्रामीण देवता के आदेश को सर्वोपरी मानते हुए विलासता की वस्तुओं से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

देवता के दरबार में फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताता है। देव समाज में बनाउगी के इष्ट देव कशु नारायण को इंसाफ के देवता की उपाधि दी गई है। देवता कशु नारायण के गुर संजू ठाकुर ने कहा कि बनाउगी के कशु नारायण के दरबार में सच और झूठ से पर्दा उठता है। न्याय के लिए देवता के दरबार में सभा सजती है। जिसमें दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहते हैं। कुल्लू घाटी समेत प्रदेश के विभिन्न भागों से कोर्ट कचहरी के चक्कर से परेशान लोग देवता कशु नारायण के दरबार पहुंचते हैं। इसे स्थानीय भाषा में कश्मी कहा जाता है। देवता के कारदार सोहन लाल ठाकुर का कहना है कि कुल्लू जिले के अलावा दूसरे राज्यों से देवता कशु नारायण के दरबार में लोग अपने मामलों को लेकर पहुंचते हैं। देवता के पुजारी लाल चंद ने कहा कि देवता के दरबार में कई तरह के फैसले दिए जाते हैं। जिन्हें सब स्वेच्छा से स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन

कशु नारायाण चर्म और कुष्ठ रोग उपचार के विशेषज्ञ माने जाते हैं। देवता के पानी के छिड़काव से यह बीमारियां ठीक होती हैं। पुजारी लाल चंद का कहना है कि देवता के दरबार में सैकड़ों लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed