{"_id":"5f13184e8ebc3e9fad59966a","slug":"jump-in-river-kullu-news-sml3388024171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतनाथ पुल से व्यक्ति नदी में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतनाथ पुल से व्यक्ति नदी में कूदा
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय में भूतनाथ ब्रैली ब्रिज से शनिवार दोपहर को 40 वर्षीय व्यक्ति ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। खराहल व मनाली की तरफ जाने वाली बसों के लिए भूतनाथ पुल के पास बस स्टैंड बनाया गया है। जिस समय व्यक्ति ने ब्यास में छलांग लगाई, उस समय यहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
व्यक्ति के नदी में कूदते ही लोग दौड़ कर पुल की तरफ आए। लेकिन इन दिनों ब्यास नदी के पानी का बहाव काफी अधिक है। ऐसे में वह लापता हो गया। एक सप्ताह में जिला में नदी में छलांग लगाने वाला यह दूसरा मामला है। भुंतर पुल से भी एक शख्स ने नदी में छलांग लगाई थी, जिसका शव लारजी डैम में मिला था। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाथ पुल से एक व्यक्ति ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। मामले की छानबीन करने पर मृतक की पहचान राज कुमार (40), पुत्र मंगल चंद, निवासी गुरूबेहड़, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय के भूतनाथ पुल से एक व्यक्ति ने ब्यास नदी में छलांग लगाई है। उसने ब्यास में छलांग क्यों लगाई, इसका पता लगाया जा रहा है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।