फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Judicial infrastructure is being given a modern look: Chief Justice

न्यायिक अधोसंरचदा को दिया जा रहा आधुनिक रूप : मुख्य न्यायाधीश

Sat, 23 Mar 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Judicial infrastructure is being given a modern look: Chief Justice
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने शनिवार को कुल्लू में न्यायालय परिसर के विस्तारित खंड का उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर 1.58 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायाधीश सिविल एवं सेशन डिविजन कुल्लू न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ भी मौजूद रहीं। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव ने कहा कि आमजन तक न्याय को सुगम बनाने तथा आमजन की पहुंच न्यायपालिका तक आसान करने के लिए न्यायिक अधोसंरचना का विकास अति आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए खंड के बनने से यहां की बार एसोसिएशन के बार रूम का विस्तार हुआ है और वकीलों को सुविधा मिलेगी। कहा कि न्यायिक अधोसंरचना को आधुनिक रूप से विकसित करने की कड़ी में ऑनलाइन प्रणाली को बेहतर किया जा रहा है। मामलों की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग, आदेशों की कॉपी प्राप्त करना, जमानत के आदेश त्वरित रूप से कारागार अथॉरिटी तक पहुंचाना जैसे कार्य अधिक शीघ्रता से हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में आवश्यक एवं त्वरित मामलों में सुदूर जिला न्यायालय के अधिवक्ता अपने मामलों को ऑनलाइन उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, ऐसी व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ ने कहा कि खुशी है कि छोटी सी समय अवधि के भीतर ही विस्तारित खंड का कार्य पूरा हो गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार ने मुख्य न्यायाधीश व अन्य गण्यमान्य का स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश शर्मा और बार एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राजेश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed