फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Joke with MLAs in the name of priority meetings: Shourie

प्राथमिकता बैठकों के नाम पर विधायकों के साथ मजाक : शौरी

Wed, 05 Feb 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Joke with MLAs in the name of priority meetings: Shourie
कुल्लू। शिमला में सोमवार से विधायक प्राथमिकता की बैठकों का दौर शुरू हो गया। मग इस बार भाजपा विधायकों ने बैठकों का बहिष्कार कर दिया है। परिधि गृह कुल्लू में पत्रकार वार्ता कर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार पर भाजपा विधायकों की अनदेखी और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता बैठकों के नाम पर विधायकों के साथ मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र शौरी ने सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मनमानी करने पर उतर आई है। संवैधानिक पद के प्रति शिष्टता और उसकी गरिमा की अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से तीन सड़कें बनाने के लिए विधायक प्राथमिकता में डीपीआर बनाकर भेजी थी, लेकिन दो साल बाद भी उन्हें अप्रूवल नहीं मिली। सरकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को नीचा दिखाने पर तुली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि एचपीपीसीएल शाड़ाबाई में सरकार ने एक साल से एक ही पद पर दो-दो एक्सईएन बैठाकर उन्हें काम बांट रखे हैं। उन्होंने अधिकारियों पर भी सरकार का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया है। विधायक शौरी ने कुल्लू जिला में लाडा के अंतर्गत पंचायतों को मिले हिस्से में सरकार द्वारा की जा रही मनमानी पर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बीडीओ बंजार ने दुर्गम पंचायत गोपालपुर में तैनात पंचायत सचिव को सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि कायदे से अतिरिक्त कार्यभार साथ लगती पंचायत में तैनात पंचायत सचिव को दिया जाता है। मगर अधिकारी कांग्रेस नेताओं के कहने पर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, जोगिंद्र शुक्ला, परमानंद, हेम राज, देवंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed