{"_id":"56f13a724f1c1b6157f14d24","slug":"jcc-meeting-held-in-kaylang-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीसी की बैठक में उठे लंबित मुद्दे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीसी की बैठक में उठे लंबित मुद्दे
केलांग
Updated Tue, 22 Mar 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
केलांग में जेसीसी की बैठक का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
जिला लाहौल-स्पीति अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक जिला मुख्यालय केलंाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विवेक भाटिया ने की। बैठक में उपायुक्त ने कर्मचारियों को आ रही संबंधित विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना और कई मांगों का जल्द ही निपटारा करने का आश्वासन दिया। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल इकाई के अध्यक्ष मेघ चंद ने उपायुक्त तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कर्मचारी जिले के विकास के लिए अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बिठाकर जिले की विकास में पूर्ण सहयोग दे रहा है।
विज्ञापन
जिले में कार्यरत कर्मचारियों को आ रही समस्याओं का समाधान हालांकि उपायुक्त तथा अन्य अधिकारी समय पर कर देते हैं, परंतु फिर भी कई समस्याओं एवं मांगों का निपटारा समय पर नहीं हो पाता है। इस अवसर पर उन्होंने सरकारी आवासों की मरम्मत, जनजातीय भत्ता बढ़ाने, शीतकालीन भत्ता, प्रतिपूरक भत्ता, केलांग में सरकारी आवासों का निर्माण तथा आवासों का मरम्मत करवाना विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने और आदि समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त ने कर्मचारी महासंघ को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों को आ रही उन समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को आ रही समस्याओं का शीघ्र निपटारा करें। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरजीत सिंह राठौर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव रामदयाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया ।
विज्ञापन