फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam on Kullu-Bijli Mahadev road

कुल्लू-बिजली महादेव सड़क में लगा लंबा जाम

Mon, 11 Oct 2021 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Jam on Kullu-Bijli Mahadev road
कुल्लू के खराहल घाटी के बिजली महादेव रोड़ पर लगा जाम। - फोटो : Kullu
कुल्लू। खराहल घाटी की कुल्लू-बिजली महादेव सड़क पर सोमवार सुबह लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं।
विज्ञापन

बीच सड़क में टिपर खराब होने से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली महादेव की तंग सड़क पर अकसर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। सोमवार को कुल्लू-बिजली महादेव सड़क पर ज्वाणी रोपा और देऊधार के बीच सुबह सवा दस बजे तक गाड़ियां रेंगती रहीं। बता दें कि सड़क तंग होने के कारण रोजाना घाटी की छह से अधिक पंचायतों के हजारों बाशिंदों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
टिपर खराब होने के कारण बड़े वाहन आगे नहीं चल पाए। इससे करीब सवा नौ से सवा दस बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। घाटी के बाशिंदे कई बार सड़क को डबललेन करने की मांग कर चुके हैं। धार्मिक और पर्यटन स्थल बिजली महादेव को जोड़ने वाली सड़क के विस्तारीकरण की योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन

खराहल निवासी प्रेमचंद, अजय, गिरधारी लाल, विनोद, राकेश और सूरत राम ने कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देवता बिजली महादेव आते हैं। तंग सड़क के कारण अकसर जाम के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस संबंध में लोनिवि के एसडीओ पवन ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिजली महादेव सड़क का विस्तारीकरण किया जाना है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed