फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam increasing problems on Sainj-Newly-Shancher road

Kullu News: सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर परेशानी बढ़ा रहा जाम

Mon, 04 Nov 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jam increasing problems on Sainj-Newly-Shancher road
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायतों को जोड़ने वाली सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क को डबललेन किया जा रहा है। बेतरतीब तरीके से हो रहे चौड़ीकरण के कार्य के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

रोजाना लगने वाला जाम ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहा है। सबसे अधिक परेशानी कटाह और दरमेहड़ा में पेश आ रही है। सड़क के किनारे बड़े पत्थर हैं, जिन्हें तोड़ा जाना आवश्यक है। ये पत्थर दिन में जाम लगने का कारण बन रहे हैं। इनके कारण शाम और रात के समय सड़क हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सोहन लाल, मोहर सिंह, रामलाल, अशोक, आलम चंद, निमत राम और राज कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क को डबललेन कर रहा है। यह पांच पंचायतों शैंशर, देहुरीधार, सुचैहण, गाडापारली और शांघड़ के लोगाें के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन सड़क को डबललेन करने का कार्य बेतरतीब तरीके से किया जा रहा है। ब्लैक स्पॉट नहीं हटाए जा रहे हैं। इस कारण हादसे हो रहे हैं। कटाह में अब तक तीन सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने विभाग से व्यवस्थित तरीके से सड़क का चौड़ीकरण और ब्लैक स्पॉट हटाने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन ने कहा कि ठेकेदार को समस्या का हल करने के निर्देश दिए जाएंगे। कहा कि सड़क से ब्लैक स्पॉट हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed