{"_id":"63af1ef0f1acc238ed7c57db","slug":"jalori-pass-closed-due-to-12-cm-snowfall-kullu-news-sml4324554191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 12 सेंमी बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 12 सेंमी बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद
विज्ञापन
कुल्लू। बाह्य सराज की 69 पंचायतों को जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाला हाईवे-305 यातायात के लिए बंद हो गया है। 10,280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में हुई ताजा 12 सेंटीमीटी बर्फबारी से निगम की तीन बसें भी आनी और एक बस कुल्लू में फंस गई है। हालांकि शुक्रवार को निगम की बसों को भेजा गया, लेकिन वह घियागी तक ही जा सकी हैं। यहां से सवारियों को फोर बाई फोर वाहनों से जलोड़ी दर्रा को पार करना पड़ा है।
जबकि बाह्य सराज के कुल्लू आने वाले कई लोगों को पैदल ही सोझा तक आना पड़ा। जलोड़ी दर्रा में इस सदी का दूसरा हिमपात हुआ है। इसे पहले नंबर माह में हुई बर्फबारी से दर्रा बंद हो गया था। वीरवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से जिला मुख्यालय से कटे बाह्य सराज की करीब 1.30 लाख आबादी की चिंता बढ़ गई है।
लोगों को अब वाया शिमला या फिर करसोग होकर दोगुना दूरी का सफर कर आना पड़ेगा। बहरहाल, वीरवार को कुल्लू बस अड्डे से गई कुल्लू-बागासराहन, कुल्लू-दलाश तथा बंजार-शिमला बस फंस गई, जबकि रामपुर डिपो की रामपुर-कुल्लू की बस कुल्लू में ही फंस गई है। यह बसें अब दर्रा के बहाल होने पर निकलेंगी।
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा के अवरुद्ध होने से बाह्य सराज के साथ रामपुर, किन्नौर, स्पीति, करसोग, कुमारसेन के लोगों को कड़ाके की ठंड में परेशान होना पड़ेगा। निहाल ठाकुुर और ध्यान सिंह ने कहा कि जलोड़ी दर्रा बंजार की तरफ से घियागी तथा आनी की ओर से खनाग से आगे हाईवे-305 पर यातायात अवरुद्घ हो गया है।
एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि बर्फबारी से बंद जलोड़ी दर्रा के कारण उनकी तीन बसें आनी में फंस गई हैं। हाईवे के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मौसम खुलते ही हाईवे से बर्फ हटाकर बहाल किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों को न चलाने की हिदायत दी है।