{"_id":"684c58dffdd22a9884076b5b","slug":"it-was-not-completed-in-18-years-when-the-cm-came-he-ran-the-bus-on-the-unpaved-road-the-service-was-also-stopped-as-soon-as-he-left-kullu-news-c-89-1-klu1002-149802-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 18 साल में पूरी बनी नहीं, सीएम आए तो कच्ची सड़क पर ही दौड़ा दी बस, जाते ही सेवा भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 18 साल में पूरी बनी नहीं, सीएम आए तो कच्ची सड़क पर ही दौड़ा दी बस, जाते ही सेवा भी बंद
Fri, 13 Jun 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
बंजार की बठाहड़- वरनागी-मशियार सड़क खस्ताहालत में।-संवाद
विकास की रफ्तार... नौ साल में 6 किमी ही बनी बठाहड़-बरनागी-मशियार सड़क, तीन साल से बंद है काम
पीएमजीएसवाई में नौ किमी सड़क का होना है निर्माण, जो सड़क बनी, उसमें भी डंगे नहीं, गड्ढों की भरमार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के दुर्गम इलाकों में विकास की रफ्तार तो देखिए 18 साल के लंबे अरसे में महज छह किलोमीटर सड़क ही बन पाई है। करीब नौ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। इसमें और कितना समय लगेगा, इस बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता।
ऐसे में सहज की अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार और विभाग दुर्गम इलाकों को सड़क से जोड़ने के लिए कितने गंभीर हैं। हैरानी तो इस बात की है कि मुख्यमंत्री के बंजार दौरे के दौरान प्रशासन और विभागों ने लीपापोती कर करीब तीन किलोमीटर सड़क में मिट्टी भर कर बस चला दी, लेकिन चंद दिन बाद ही यह बस सेवा फिर से बंद कर दी गई।
बंजार उपमंडल में 18 साल से बठाहड़-बरनागी-मशियार सड़क का काम चल रहा है। इतने लंबे अंतराल में भी नौ किलोमीटर लंबी सड़क न बनने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह सड़क अभी 6 किलोमीटर तक ही बन पाई है। जो बनी है, उसकी हालत भी खस्ता है। न निकास नालियां बनाई गई हैं और न ही ठीक से डंगे लगाए गए हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
गंगा सिंह, हीरा लाल, भगवान दास, दीन चंद, खीमे राम, ओम प्रकाश, शेर सिंह, नील चंद, अमर भारती, देश दीपक, मेघ सिंह और गोबिंद राम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वे कई बार अधिकारियों से बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले तीन साल से सड़क का काम पूरी तरह से बंद पड़ा है।
इस सड़क से मशियार पंचायत के गांव घलियाड, घडिगंचा, कंडी, कमेंडा, घलिगंचा, मंझली, मशियार, ठानेगाड इत्यादि गांवों की 1500 से ज्यादा आबादी को लाभ मिलना है। वर्ष 2007 में सड़क का भूमि पूजन हुआ था।
--
सरकार इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को उचित निर्देश जारी करे, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी न हो। - हेत राम, मशियार
--
लंबा अरसा बीत चुका है, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस ओर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए।- लाल चंद, कारदार, मंझली
--
जो सड़क बनी है, उसकी भी हालत ठीक नहीं है। पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई हैं। इस कारण सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। -भाग सिंह वार्ड सदस्य, मशियार
--
विभाग सड़क का निर्माण पूरा न होने के लिए भूमि विवाद का तर्क दे रहा है, लेकिन जो सड़क बनाई है, उसे तो गाड़ियां चलाने के लिए ठीक करना चाहिए। 18 साल में जो 6 किलोमीटर बनाई है, उसे भी विभाग ठीक नहीं कर पा रहा है। - प्रकाश ठाकुर, पूर्व उप प्रधान, मशियार पंचायत
-- जो सड़क तैयार हुई है, उसे पीएमजीएसवाई-4 में डाला गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की स्थिति सुधर जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिल सकेगा। - चमन सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बंजार