फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   It is illegal to confiscate goods from street vendors: Sandeep

रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त करना गैर कानूनी : संदीप

Thu, 05 Jun 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
It is illegal to confiscate goods from street vendors: Sandeep
बोले - मनाली में क्यों नहीं बन रही टाउन वेंडिंग कमेटी
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बावजूद नप ने किया कमेटी का गठन
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में रेहड़ी-फड़ी वालों को जबरन उठाने और सामान के आगे तार बाड़ लगाना सही नहीं है। टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन किए बगैर इस तरह की कार्रवाई गैर कानूनी है।
मनाली में भारतीय पथ विक्रेता महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक संदीप वर्मा ने पत्रकार वार्ता में ये आरोप लगाए। कहा कि यह स्ट्रीट वेंडर के हकों का हनन है। संदीप ने कहा कि मनाली में आज तक टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने नहीं किया है। इससे स्ट्रीट वेंडर्स को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में राज्य सरकार के मुख्य सचिव ने भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि बिना टाउन वेंडिंग कमेटी के किसी भी स्ट्रीट वेंडर्स पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मनाली में टाउन वेंडिंग कमेटी बनने से यहां पर व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। जितने भी वेंडर्स को लाइसेंस दिए जाएंगे, उन्हें व्यवस्थित तरीके से बैठाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चलने फिरने में कोई ना आए। इस अवसर पर स्थानीय इकाई की प्रधान जमना देवी ने कहा कि नगर परिषद की कार्रवाई तर्क संगत नहीं है। कार्रवाई के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है। सामान जब्त किया जा रहा है, जिसे बाद में लौटाया तक नहीं जा रहा। उन्होंने मांग की है कि जल्द टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed