फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Invitation extended to Municipal Council President and Vice-President for Teej festival.

Kullu News: नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को तीज उत्सव का दिया निमंत्रण

Thu, 06 Aug 2026 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Aug 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Invitation extended to Municipal Council President and Vice-President for Teej festival.
इनर व्हील क्लब कुल्लू के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर परिषद कुल्लू की नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं
कुल्लू। इनर व्हील क्लब कुल्लू के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्लब की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई और 15 अगस्त को आयोजित होने वाले तीज उत्सव में शामिल होने के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। क्लब अध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और क्लब की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। पूनम शर्मा ने बताया कि क्लब विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने नगर परिषद में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी को महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed